प्रयागराज में सड़को पे क्यों उतरे हज़ारो छात्र?
प्रयागराज में आज 11 नवम्बर 2024 हज़ारो छात्र सरकार के विरोध में सड़को पर हैँ ये छात्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में "वन डे वन शिफ्ट ", "नो नार्मलइजेशन "की मांग कर रहे हैं|
समय बहुमूल्य है ये बात जितनी सत्य है उस उत्तर प्रदेश सरकार और लोक सेवा आयोग के लिए उतनी ही गलत साबित हो रही जो RO ARO और UPPSC के छात्रों की परीक्षा एक साल तक नहीं हो पाई ऐसा लगता हैं इनको छात्रों का समय मूल्यवान नहीं लगता |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी सी एस ) 2024 की vacancy 1 जनवरी 2024 से29 जनवरी 2024 तक फॉर्म भरने की तिथि रखी |220 पदों के लिए 5.74 लाख छात्रों ने आवेदन किया और इसके exam 17 मार्च 2024 को प्रस्तावित थी लेकिन ये परीक्षा किन्ही अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई |
क्यों हुआ ऐसा खोजने पे पता चला की अक्टूबर 2024 में RO ARO की भर्ती आई थी और ये परीक्षा 11 फरवरी 2024 में दो सतरो में होने वाली थी इसमें कुल 411 पद थे और 10.69 लाख छात्रों ने आवेदन किया था पर ये पेपर होने के बाद पता चला के पेपर लीक हो गया पर सरकार और प्रशासन को ये मानते की पेपर लीक हुआ हैं लगभग 3 हफ्ते लग गए |
उसी समय लोकसभा चुनाव थे तो सरकार ने बचने के लिए परीक्षा 6 महीने में करने के लिए आदेश दिया और जुलाई तक के लिए टाल दिया गया फिर आदेश आया की परीक्षा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी |और कहा गया की centre बनाने में देरी की वजह से इतना टाइम लग रहा अब सेंटर को दो भागो में बाट दिया गया A और B,A में सरकारी सेंटर रखे गए और भी में ऐसे प्राइवेट सेंटर जो ब्लैक लिस्ट ना हो |
और परीक्षा को तीन सत्रों में करने की बात की गई और नॉर्मलीजेशन की प्रकिर्या को आधार बनाने को कहा गया इसमें ये पैमाना माना गया की जितने ज्यादा छात्र परीक्षा पास करेंगे उतना पेपर आसान माना जायेगा | बस इसी बात का विरोध हैं आशा हैं की सरकार इस बात पे गौर करे और सभी के लिए एक शिफ्ट में एक जैसा पेपर देने को मिले जिससे पक्षपात ना हो सभी को बराबर मौका मिले जब 140 करोड़ जनता का चुनाव एक दिन में निष्पक्ष हो सकता हैं तो ये तो इन छात्रों के एग्जाम क्यों नहीं |
धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें